February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पीले ईंट और मानक विहीन नाली र्निमाण का मामला गरमाया,ग्रामीणों के आक्रोश के बाद बंद हुआ नाली र्निमाण

1 min read
Spread the love



अमानीगंज अयोध्या
अमानीगंज विकासखंड के राय पट्टी गांव में पीली ईटों और बालू के मसाले से बनाई जा रही नाली का निर्माण ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते रोक दिया गया, वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य करवा रहे हैं ठेकेदार बृजेश यादव मौके पर रखी पीली ईंटों को लेकर भाग खड़े हुए।
आपको बताते चलें कि अमानीगंज विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में से एक राय पट्टी में में राज वित्त एवं 15वें वित्त से जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान शीला देवी के प्रति विजय कुमार कोरी करवा रहे थे ,जिसमें 35 मीटर नाली के निर्माण कार्य का ठेका बृजेश यादव को दिया गया था, जिन्होंने पीलीईंटो व दस एक के मसले से निर्माण कार्य शुरू कराया जिस बात को लेकर ग्रामीण बहुत आक्रोशित हो गए तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एकत्र होकर बन रही नाली निर्माण कार्य को रुकवा दिया और संबंधित ठेकेदार को मौके से इंट लेकर भागना पड़ा। ग्राम पंचायत राय पटरी की प्रधान शीला देवी के पति विजय कुमार ने बताया कि घटिया निर्माण की शिकायत पर ग्रामीणों द्वारा कार्य को रोका गया है उसे पुनः नाली तोड़कर ठीक कराया जाएगा वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत राय पट्टी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष कुमार सिंह अंशु राम तेज सिंह रामकुमार सियाराम सुरेश आदि लोगों का कहना है कि स्थानीय ब्लॉक कर्मियों की मिली भगत से ग्राम पंचायत के प्रधानों के साथ मिलकर गांव सभा में आने वाले धन पर डाका डाला जा रहा है जिसे ग्रामीण किसी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि कल बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मामले को लेकर जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या से मिलकर मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे जबकि ग्राम प्रधान शीला देवी के प्रति विजय कुमार कोरी ने पत्रकारों को बताया कि अभी इस काम का ना तो टेंडर हुआ था और ना ही इसकी आईडी बन करके वर्क आर्डर ही हुआ था इसे वह अपने स्तर से ही करवा रहे थे अब ऐसे में प्रश्न यह उठता है की घटिया निर्माण कार्य बिना प्रशासनिक मंजूरी से कैसे चल रहा था और यदि चल रहा था तो क्या प्रशासन इस काम को श्रमदान घोषित करेगा देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है वही अमानीगंज के खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य को उन्होंने रोंक दिया है और जांच के लिए तीन सदस्य टीम बना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *