महाकुंभ की तैयारी हेतु अधिकारियोंकी गई बैठक पहुंचे आईजी जोन और कमिश्नर
1 min readरायबरेली में महाकुंभ की तैयारी हेतु अधिकारियोंकी गई बैठक पहुंचे आईजी जोन और कमिश्नर
रायबरेली
प्रयागराज महाकुम्भ को लेकर रायबरेली में होने वाली तैयारियों का जायज़ा लेने आज लखनऊ मण्डल कमिशनर रौशन जैकब और आईजी जोन प्रशांत कुमार यहां पहुंचे हैं। यहां लखनऊ से पहुंचे आईजी और कमिशनर ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्लूडी, पंचायत राज विभाग और सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में बैठक की। इस दौरान रायबरेली से होकर प्रयागराज जाने वाले कुम्भ यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। कुम्भ के दौरान यहां होल्डिंग एरिया समेत प्रयाप्त मार्ग प्रकाश, पानी और उनके रुकने के लिए स्थान चिन्हित करने का शासन ने निर्देश दिया था। इसी निर्देश का पालन करते हुए डीएम हर्षिता माथुर व एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने ज़िलें भर के अधिकारियों के साथ आईजी और कमिशनर यहां हो रही तैयारियों का ब्यौरा दिया।
शुभम तिवारी ब्यूरो

