February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सहाय सेवा ट्रस्ट द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

1 min read
Spread the love

सहाय सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बाटी कंबल


अयोध्या

  गोसाईंगंज नगर के उत्तरी छोर पर स्थित रामगंज में सहाय सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित रामसहाय तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि गोसाईगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों और गरीबों को कंबल वितरण करना बहुत ही पुनीत कार्य है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कहा  कि सेवा का भाव सभी लोगों में होना चाहिए। यह भी एक ईश्वरीय साधना है। गरीब और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशहाली लाना ही हम सबका उद्देश्य होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि गोसाईगंज कोतवाली के प्रभारी परशुराम ओझा ने कहा कि समाज के सभी सशक्त और समर्थ लोगों को ठंड में गरीबों को और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए आगे आना चाहिए। अपना दल के प्रमोद सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम को जनहित में बताते हुए सराहना किया। इस अवसर पर डेढ़ सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा और पंकज सिंह  ने कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *