संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे में मिला बोरी में अज्ञात युवती का शव क्षेत्र में मचा हड़कंप
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के पाराताजपुर निकट कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लगभग सौ मीटर दूर बाग में अज्ञात बालिका का शव बोरी में मिला !
ग्रामीणों ने सुबह 7 बजे देखा की बोरी में कुछ पड़ा हुआ है तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज तथा 112 पीआरवी के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । वहीं पर चौकी प्रभारी ने बताया कि
मृतका की पहचान नहीं हो पा रही है पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी ।।
कृपया आगे आप सभी से निवेदन है इस पोस्ट को शेयर करें!
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
