ग्राम समाधान दिवस में सिर्फ पांच शिकायत आई, जिसमें एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
1 min readग्राम समाधान दिवस पर ऑन ड्यूटी बुलाये गये मनरेगा के लोग, नोडल अधिकारी बोले मुझे नहीं थी जानकारी
अमानीगंज, अयोध्या
विकासखंड अमानीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बकचुना में पंचायत भवन पर ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में सिर्फ पांच शिकायत आई। मौके पर एक भी निस्तारण नहीं हो सका। आपको बता दे की समाधान दिवस के बारे में ग्रामीणों से जानकारी चाही तो ग्रामीणों ने बताया कि समाधान दिवस पर किसी को भी सूचना नहीं दी गई थी। जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। और कहा कि जब भी ग्राम समाधान दिवस मनाया जाता है तो सिर्फ दिखावा किया जाता है किसी को सूचना नहीं दी जाती है इस संबंध में नोडल अधिकारी अजय कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज ग्राम समाधान दिवस में मैं नहीं आया था मेरी जगह पर सहायक विकास अधिकारी महेश कुमार मौके पर मौजूद थे मनरेगा से आए हुए लोगों की जानकारी मुझे नहीं है वही ग्राम विकास अधिकारी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया हमारे द्वारा सूचना दी गई थी जब मनरेगा के जो लोग आए थे उनके बारे में जानकारी चाही तो कहां की अगली बार जब समाधान दिवस होगा इसका ख्याल रखा जाएगा समाधान दिवस में उपस्थित ग्राम प्रधान राजेश यादव शिवकरण ग्राम रोजगार सेवक, तेजवती आंगनबाड़ी, क्रांति देवी बियलो,सुनील कुमार राय और मनरेगा से आए हुए लोग भुट्टू, सुहावन,परशुराम, रामदेव यादव आदि लोग मौजूद रहे।

