छेड़छाड़ की पीड़िता ने पुलिस पर लगाया आरोप, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए हमारे ऊपर कर दिया कार्यवाही
1 min readछेड़छाड़ की पीड़िता ने पढुआ थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए हमारा ही 151 में चालान कर दिया
लखीमपुर खीरी
जनपद के पढुआ थाना के अंतर्गत आने वाली की रहने वाली एक छेड़छाड़ की पीड़ित महिला जानकारी देते हुए बताया कि हमारे ही जेठ ने हमारे साथ छेड़छाड़ की व मारपीट की जब इसकी शिकायत हमने पढुआ थाना में की तो वहां की पुलिस ने हमें गाली दी और हमारा व हमारे पति का 151 चालान कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि हमने लिखित प्रार्थना पत्र co निघासन को भी दी है।आरोपी के खिलाफ जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हमने ऑनलाइन आरजीआरएस के माध्यम से उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण वश आज तहसील निघासन में होने वाले समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देखकर कार्यवाही की मांग की है अगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो हम मुख्यमंत्री योगी आदित्य के दरबार में जाकर गुहार लगाएंगे
पूरा मामला पढुआ थाना क्षेत्र का है।

