जनता को बड़ी दिक्कत हो तो हमें सस्पेंड करा दीजिए :- जेई
1 min readअयोध्या

इमामबाड़े से राठहवेली मार्ग पर पिछले लगभग 15 दिनों से सड़क पर सीवर का काम चल रहा है। यहां सड़क धंस गई थी। मालूम हो कि जगह-जगह सीवर बनाया जाता है चंद दिनों में दोबारा सड़कें धंस जाती हैं जिससे क्षेत्र की जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस बावत आज जेई इमरान खान जिनके क्षेत्र में यह एरिया आता है उनसे समाजसेवी आरिफ ने फोन पर पूछा कि यह कार्य कब तक पूरा हो जाएगा जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो जेई इमरान ने कहा कि काम कब पूरा होगा, मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, बहुत ज्यादा जनता को दिक्कत हो तो मुझे सस्पेंड करवा दीजिए। आरिफ का कहना है कि शायद इस अधिकारी के अंदर न तो जन जवाबदेही है और न ही यह अपने अधिकारियों को भी कुछ समझता है। आरिफ ने कहा कि अगर इनके खिलाफ कार्रवाई तत्काल प्रभाव से नहीं हुई तो जनता इनके खिलाफ उच्च अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगी। इस बात को आरिफ ने बताया है अब सही है या गलत इसकी जानकारी नही
