October 18, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

65 वर्षीय महंत विजय राम दास महाराज का मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ निधन अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार

1 min read
Spread the love

विजय भक्तमाल मंदिर के महंत विजय राम दास का इंदौर में निधन, अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार

अयोध्या।
बड़ा भक्तमाल परिवार के अंतर्गत आने वाले अयोध्या के प्रसिद्ध विजय भक्तमाल मंदिर के 65 वर्षीय महंत विजय राम दास महाराज का मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार देर शाम निधन हो गया।
यह जानकारी बड़ा भक्तमाल मंदिर के उत्तराधिकारी महंत अवधेश दास महाराज ने देते हुए बताया कि वैष्णव परम्परा अनुसार रविवार को 10 बजे साकेतवासी महंत विजय राम दास का अंतिम संस्कार सरयू तट पर होगा।
विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने विजय राम दास महाराज के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वह विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य तथा मंदिर आंदोलन के ऐसे संत थे जो सदैव हर बैठक में सक्रिय रहे। उनके निधन से विहिप के सभी सदस्य दुखी हैं, ऐसे सेवाभावी संत का साकेत गमन अपूर्णनीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *