February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

70 वर्षीय बुजुर्ग (ससुर)ने अपनी 35 वर्षीय बहू से शादी कर ली

1 min read
Spread the love

बहू पर ससुर का आया दिल दोनों ने घर से भागे,फिर गांव लौटकर मंदिर में बहुत ससुर ने की शादी

मऊ

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।घोसी में 70 वर्षीय बुजुर्ग (ससुर)ने अपनी 35 वर्षीय बहू से शादी कर ली।दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।दोनों 10 दिन पहले घर से फरार हो गए थे,जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच दोनों अचानक मंदिर पहुंचे और शादी कर ली।मंदिर में शादी के दौरान गांव के भी कई लोग मौजूद रहे।उन्होंने दोनों की वीडियो भी बनाई।यह शादी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोसल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल

मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय सादी का है।सराय सादी के रहने वाले 70 वर्षीय हरिशंकर कोटेदार है। हरिशंकर के 5 बेटे हैं और सभी का भरापूरा परिवार है।रिश्ते में बहू लगने वाली 35 वर्षीय महिला के परिवार में भी पति और बच्चे हैं,लेकिन दोनों का नैन मट्टका हुआ और फिर घर से भागकर शादी कर ली।दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी तब हुई जब वे घर से भाग गए।दोनों के बीच प्यार कब शुरू हुआ और कब दोनों ने शादी करने का फैसला किया ये किसी को नहीं पता।परिवार वालों ने जब हरिशंकर को खोजना शुरू किया तो पता चला की गांव में दोनों लोगों ने शादी कर ली।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *