तबादला होने पर चौकी इंचार्ज शिव जन्म यादव को नम आंखों से लोगों ने की विदाई
1 min readसुल्तानपुर

अलीगंज चौकी इंचार्ज शिव जन्म यादव को नम आंखों से लोगों ने की बिदाई
अलीगंज चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज शिव जनम यादव का अलीगंज चौकी से तबादला होने के बाद क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों ने विदाई समारोह में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में बनाए गए शांति के माहौल की प्रशंसा करते हुए उनको विदाई दी। कप्तान साहब ने अलीगंज चौकी प्रभारी को तबादला करके गारवपुर चांदा के चौकी इंचार्ज बनाये गए। जिसको क्षेत्र की जनता ने आज सिपाही राकेश पाल व सिपाही धर्मेन्द्र गुप्ता के साथ मिलाकर विदाई दी। मौके पर कन्धा यादव, आशीष प्रधान, नितिन कसौधन, मुकेश झलक, हरि ओम, डॉ लवकुश, अरमान, टिंकू यादव व आदि मौजूद रहे ।
