February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रामनगरी में पिंक ई-रिक्शा चलाती नजर आएंगी महिलाएं

1 min read
Spread the love

अयोध्या

रामनगरी में अब महिलाएं पिंक ई रिक्शा चलाती नजर आएंगी। इन पर सिर्फ महिलाएं और बालिकाएं ही यात्रा कर सकेंगी। नगर निगम में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पिंक ई-रिक्शा प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी यामिनी रंजन ने बताया कि प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहर की महिलाओं को पिंक आटो उपलब्ध करवाए जाएंगे।ईटीओ कंपनी के सहयोग से महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रतिदिन 400 या 500 रुपये के हिसाब से जमा करना होगा, शेष उनकी आय होगी। पिंक ई रिक्शा की पार्किंग, चार्जिंग, रखरखाव कंपनी करेगी। उन्होंने बताया कि पिंक ई रिक्शा से न सिर्फ महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि स्कूल, कालेज जाने वाली छात्राओं, शिक्षिकाओं व महिलाओं में यात्रा के दौरान होने वाली असुरक्षा की भावना भी दूर होगी। पिंक ई-रिक्शा प्रोजेक्ट के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से निश्शुल्क आवेदन लिया जा रहा है। जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़ी हैं उन महिलाओं को समूहों से जोड़ा भी जाएगा। प्रत्येक स्वयं सहायता समूह में 10 महिलाएं होंगी और पूर्व में बने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भी इसका हिस्सा बन सकेंगी। प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाएगा। वर्तमान में नौ महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। लक्ष्य के सापेक्ष बाकी महिलाओं से आवेदन और चयन की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *