February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दलित परिवार को जान से मारने की नियत से लगातार हो रहे हमले, को लेकर थाने पर नहीं हुई सुनवाई, तो एसएसपी से किया शिकायत

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला पीड़िता निवासिनी ग्राम-दुर्गापुर रमपुरवा थाना-महराजगंज, का है पीड़िता के गाँव के संजय राजभर, सूरज राजभर व अरूण राजभर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास पीड़िता द्वारा आपराधिक मुकदमा भी दर्ज कराया गया है जिसको वापस लेने के लिए विपक्षीगणों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है पेशी पर आते-जाते समय रास्ते में पीछा करते हुए गन्दी गन्दी अश्लील बातें रास्ते में रोककर की जाती है कई बार मुकदमा वापस नही लेने पर बलात्कार कर मार डालने की धमकी दी जाती है घटना दिनाँक 18 जुलाई 2024 को
पीड़िता के घर पर शाम लगभग 5:00 बजे संजय राजभर, सूरज, अरूण, यशवन्त राजभर, अन्नतराम व उनके लड़के व साथ में 3-4 अन्य अज्ञात लोग आये और पीड़िता के भाई रंजीत के बारे में पूंछा और कहा कि इसे जिन्दा नही छोड़ना है कहाँ है हरामी कब से मुकदमा वापस लेने को कह रहे है वापस नही ले रहे ये लोग माँ-बहन और व्यक्तिगत चरित्रहनन गाँलियाँ देने लगे विरोध करने पर प्रार्थिनी को जमीन पर गिराकर लात-घूंसो से मारा और कहा कि मुकदमा वापस नही लिया तो पूरे परिवार को मार डालेगें, प्रार्थिनी के चिल्लाने पर प्रार्थिनी के माता-पिता व गाँव के कुछ अन्य लोग वहाँ आ गये भीड़ बढ़ी देख विपक्षी गण वहाँ से चले गये ।

जून माह में सूरज राजभर व उसके साथी विवेक गौड़ ने पीड़िता की माता सीता पती पर मोटर साइकिल चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की थी पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कार्यवाही नहीं हुई और कहा गया कि एफआईआर नही हो सकती है लगातार मिल रही धमकी व जानलेवा हमलों से प्रार्थिनी का परिवार डरा हुआ है पीड़िता ने एसएसपी अयोध्या को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *