February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर लोगों दिया संदेश

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में समाजवादी पार्टी के मुखिया माननीय अखिलेश यादव जी के आवाह्न पर आज बांदा में अविरल गति से पांचवे दिन आक्सीजन पार्क में कदम के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपना अभियान निरंतर रूप से कर रहे है,समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने आज पांचवें पखवाड़े के तहत नवाब टैंक के आक्सीजन पार्क बांदा में वृक्षारोपण कर सभी कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया । संवाददाताओं से मुखातिब राष्ट्रीय सचिव ने कहा पेड़ लगाना हम सब की जिम्मेदारी है वृक्षारोपण करना सब का उत्तरदायित्व है ,राष्टीय सचिव अपने विगत लगाए गए वृक्षों की देखने गई जहां उन्होंने अपील की हम लोगों उन लगाए पेड़ों की देखरेख भी करनी है।आज हम सभी को समाज हित में अपना योगदान देना चाहिए और सभी को जागरूक भी करना चाहिए । इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में हमारे साथ उपस्थित सपा नेत्री नीलम कोटर,वसीक विक्की खान, आरिफ रानू खान, रवि राजपूत, आयाद खान, मनीष राजपूत, असिक खान, अंकुश गुप्ता नदीम खान, सुभाष यादव अमीर,सलमान, कामिल खान, रोहित यादव, आदर्श गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता जिन्होंने अपना अविस्मरणीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *