February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को द्वारा मृतक यशपाल को न्याय दिलाने व छात्रों पर हुई कार्रवाई को बहाल करने को लेकर बैठक संपन्न

1 min read
Spread the love

संवादहीनता की भेंट चढ़ता छात्रों का आंदोलन

मृतक यशपाल को न्याय मिलने में देरी क्यों

8 छात्रों का प्रवेश बहाल करें विश्वविद्यालय प्रशासन:- पुष्पेंद्र वाजपेयी

कुमारगंज /अयोध्या

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एमएससी के छात्र यशपाल की आत्महत्या मामले में आंदोलित 8 छात्रों के निष्कासन किए जाने की निंदा करती है। अभाविप आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के कुलपति के तानाशाहीपूर्ण रवैया को कदापि स्वीकार नहीं करेगी।

उल्लेखनीय है कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पर विद्यार्थियों पर इस प्रकार का तानशाहीपूर्ण रवैया विश्वविद्यालय में व्याप्त घोर अनियमितता को दर्शाती है। कल जब अभाविप के कार्यकर्ता में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया, यह उनकी संलिप्तता भी इस प्रकरण में दर्शाती है।

अभाविप अवध प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र वाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सह पर विश्वविद्यालय के कुलपति छात्रों से मनमानी करते हैं। कल जब अभाविप के कार्यकर्ता कृषि मंत्री से मिलने का प्रयास किये तो उन्होंने छात्रों से मिलने से इंकार कर दिया जो कहीं न कहीं उनकी संवादहीनता को प्रदर्शित करता है। यदि दो दिन में मृतक यशपाल को न्याय नहीं मिला तथा तथा विद्यार्थियों का प्रवेश बहाल नही किया गया तो अभाविप बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रान्त सोशल मीडिया संयोजक नवीन दुबे ने बताया कि मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही घोर निंदनीय है इस प्रकरण से समाज में गहरा असंतोष व्याप्त है सर्व समाज में विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पत्रकार वार्ता में प्रान्त एग्रीविजन संयोजक ऋषभ मिश्र , प्रान्त खेलो भारत संयोजक अंशुमान सिंह, प्रान्त SFD संयोजक शिवम मिश्र , विभाग कार्यालय मंत्री दुर्गेश तिवारी प्रमुख से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *