February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बसपा सुप्रीमो ने अपने भतीजे आकाश आनंद को फिर घोषित किया उत्तराधिकारी, यूपी में उपचुनाव लड़ेगी

1 min read
Spread the love

लखनऊ

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में बसपा के सभी प्रदेश प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें आकाश आनंद भी मौजूद थे. बैठक के दौरान आकाश आनंद ने बुआ मायावती का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भतीजे के सिर पर प्यार से हाथ रखकर दुलारा और पीठ थपथपाई.
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में बड़ा फैसला किया है। उन्होंने आकाश आनंद (Akash Anand) को फिर से नैशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया है। चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती हार की समीक्षा और आगे की रणनीति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ले रही है। इस बैठक में मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी शामिल हुए। आकाश ने अपनी बुआ मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *