खाद्य संरक्षण कार्यशाला में जेम-जेली बनाने का गुर सिखाया
1 min readमिल्कीपुर
डॉ लोहिया महिला महाविद्यालय कुचेरा में छात्राओं को कौशल विकास एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए जेम-जेली बनाने का गुर सिखाया गया। कॉलेज में खाद्य संरक्षण शीर्षक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अतुल यादव असिस्टेंट प्रोफेसर फल विज्ञान विभाग आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने रोजगार के लिए खाद्य संरक्षण में स्थानीय फलों का संरक्षण व संवर्धन करने की बात कही और इन फलों से छात्राओं को जैम,जैली,बेल का बोतल वाला शरबत बनाना,अचार,मुरब्बा आदि बनाने की विधियों को भी सिखाया।विशिष्ट अतिथि देवेश प्रताप कौशल ने छात्राओं को फल संरक्षण की दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ एसपी शुक्ला ने शुद्ध खाद्य पदार्थों के निर्माण में खाद्य संरक्षण की आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन हरिकृष्ण वर्मा तथा अध्यक्षता राम बहादुर यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ मोहम्मद इस्माइल, आशा पाठक,नाज़मीन बानो,मेनका यादव,सुरेश कुमार पांडे,अंजनी कुमार यादव,डॉ सत्येंद्र कुमार गौतम, सीताराम,अभिषेक सिंह,बृजेश कुमार प्रजापति, राधेश्याम यादव,अवनीश कुमार यादव,ममता कौशल समेत सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

