February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्यमंत्री योगी की मां की तबीयत बिगड़ी ऋषिकेश के एम्स में भर्ती,जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

1 min read
Spread the love

ऋषिकेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत खराब हो गई है।सीएम योगी की मां को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वाली दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।

सीएम योगी की मां सावित्री देवी 85 साल की हैं। उनको मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए एम्स प्रशासन ने कहा कि अधिक उम्र के चलते होने वाली समस्याओं का रूटीन चेकअप होना है।इसी को लेकर सावित्री देवी यहां पहुंची हैं।

बता दें कि सीएम योगी साल 2022 में 3 मई से 5 मई तक उत्तराखंड के दौरे पर गए थे। इस दौरान सीएम योगी 4 मई को पंचूर के पैतृक घर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान सीएम योगी ने अपनी मां से भी मुलाकात की थी।सीएम योगी ने मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया था।बेटे को काफी साल बाद देखकर सीएम योगी की मां सावित्री देवी काफी खुश हुई थीं। उन्होंने अपने बेटे योगी आदित्यनाथ के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था।सीएम योगी ने इस दौरान अपनी मां से बातचीत भी की थी।दोनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *