February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बदमाशो ने दिनदहाड़े पत्रकारों को मारी गोली हुई मौत, पत्रकारों में आक्रोश

1 min read
Spread the love

जौनपुर

जनपद में पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. ये घटना शाहगंज कोतवाली के अंतर्गत इमरानगंज बाजार की है, जहां एक न्यूज पोर्टल में काम करने वाले पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोलीमार कर हत्या कर दी गई, इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव जौनपुर के ही सबरहद गांव के रहने वाले थे और एक न्यूज पोर्टल में काम किया करते थे. वो ज्यादातर क्षेत्र में गो तस्करों और माफियाओं के खिलाफ खबरें लिखते थे, जिसे लेकर माफियाओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रही थी. आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या के पीछे ये एक बड़ी वजह हो सकती हैं।
पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को शाहगंज कोतवाली अंतर्गत इमरानगंज बाजार में गोली मारी गई, जिसके बाद पूरा इलाके में हड़कंप मच गया. गोली की आवाज सुनकर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. हत्या की सही वजह अब तक साफ नहीं हो पाई हैं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और छानबीन की. पत्रकार के शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. लोगों से बातचीत की जा रही है कि किसी ने हमलावरों को देखा या नहीं. पुलिस की ओर से अभी तक इस लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हमलावर कौन थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव देखने को मिल रहा है. एक पत्रकार की सरेआम हुई इस हत्या से प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *