February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार व अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद

1 min read
Spread the love

अयोध्या
थाना पटरंगा-जनपद-अयोध्या पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार व अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।

श्री राजकरन नय्यर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अयोध्या श्री अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली श्री आशीष निगम के कुशल पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष पटरंगा श्री ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह मय पुलिस फोर्स के द्वारा दिनांक 30.04.24 को मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 100/24 धारा 363/366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त प्रभात पुत्र मास्टर निवासी मिया का पुरवा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को ग्राम मिंया का पुरवा ओबर ब्रिज नेशनल हाईवे थाना पटरंगा अयोध्या के पास से 24 घण्टे के अन्दर अपहृता/पीड़िता बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.प्रभात पुत्र मास्टर निवासी मिया का पुरवा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
2.म0आ0 आकांक्षा तिवारी थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
3.का0 विशाल कुमार यादव थाना पटरंगा अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *