February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खेत में काम करने जा रहे किसान पर सांड ने किया हमला हुई मौत परिजनों में छाई मातम

1 min read
Spread the love

अयोध्या
जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बजौली मजरे सरैठा में छुट्टा सांड के हमले से किसान हुई मौत।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम को।जानकारी के अनुसार मंगलवार की लगभग साढ़े छः बजे ग्राम पंचायत बजौली मजरे व पोस्ट सरैठा निवासी राम नाथ पुत्र मैकूलाल 64 वर्ष अपने खेत जा रहे थे तभी रास्ते मे ही उनपर सांड ने हमला कर दिया हमले में रामनाथ का पेट फट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना की सूचना गांव में फैलते ही परिजनों सहित काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।ग्रामीणों के हल्ला गुहार मचाने पर सांड भाग गया।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पटरंगा पुलिस को दी।सूचना मिलते ही हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उक्त घटना की तहरीर पटरंगा थाना में मृतक पुत्र रौशन लाल ने देकर कार्यवाही की मांग की है। मौके पर नायब तहसीलदार रुदौली हल्का लेखपाल हाईवे चौकी के उप निरीक्षक एस एन हमराही संजय कुमार
इस संबन्ध में हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंग ने बताया कि ग्राम बजौली मजरे व पोस्ट सरैठा निवासी रामनाथ पुत्र मैकूलाल की सांड के हमले में मौत हो गई जिसके शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *