बेटी ने अपनी मां की मौत का कारण किया मीडिया के सामने उजागर, पिता पर लगाया गंभीर आरोप, लगाई न्याय की गुहार
1 min readअयोध्या
जहां एक तरफ डबल इंजन की सरकार कर रही नारी का सम्मान” वहीं दूसरी तरफ अयोध्या पुलिस नारी सशक्तिकरण की उड़ा धज्जियां
इकलौती पुत्री न्याय के लिए बड़ोदरा गुजरात से अयोध्या का लगा रही चक्कर
यह मामला कहीं और का नहीं जनपद के नगर कोतवाली अंतर्गत लालबाग बीएसएनल कॉलोनी फतेहगंज चौकी से जुड़ा है।
जहां पर बताते चलें कि मृतक महिला सरला मिश्रा की इकलौती पुत्री रागिनी आज मीडिया से मुखातिब होते हुए बताई बड़ी बात और क्या कुछ कहा जिसे हम वीडियो विज्युअल के माध्यम से दिखाएंगे
कहा कि हमारी मां की शादी पूर्व 10 वर्ष पहले सुशील मिश्रा के साथ हुई थी जोकि बीएसएनल ऑफिस में कार्यरत हैं।
वही साथ-साथ मीडिया को यह भी बताया कि बीते कुछ माह पूर्व हमारी मां इलाज के लिए हमारे पास बड़ोदरा आई हुई थी
वही दूसरी तरफ सुशील मिश्रा के द्वारा किसी अन्य लड़की को बीएसएनल कॉलोनी में रखा हुआ था जिसकी जानकारी जब हुई जब हमारी मां अयोध्या गई
जिसका विरोध करने पर आए दिन हमारी मां की प्रताड़ना करने लगे
जिसकी जानकारी हमारी मां के द्वारा हमें फोन के माध्यम से सारी बातें बताई गई और मेरी मां कहती थी कि सुशील कहता है मैं तुम्हें जला के मार डालेंगे
हद तो तब हो गई जब सुशील मिश्रा के द्वारा मेरी मां को लालबाग बीएसएनल कॉलोनी फतेहगंज में ही आग लगा दी
वही हैरान परेशान विवस मेरी मां रोती बिलखती हुई मेरे पास कॉल किया बेटी सुशील ने आग लगा दी है जो मैं बातें बता रही हूं उसको तुम रिकॉर्ड कर लो तुम्हारे काम आएगी
वहीं निराश विवस बेटी ने प्रमुखता से अपने मोबाइल में किया कॉल रिकॉर्ड दिनांक 12. 4.2024 को समय लगभग 6:22 पर
घायल अवस्था में पड़ी मेरी मां मुझसे पुलिस का मांग रही थी नंबर मेरे द्वारा डायल 112 का नंबर बताया गया
जिसकी जानकारी सुशील मिश्रा को नहीं थी वही दूसरे दिन 13.4.2024 को समय लगभग 10:00 बजे दर्द से तड़प रही सरला मिश्रा को सुशील मिश्रा ने लोकलाज के भय से जिला अस्पताल में कराया भर्ती
जहां पर इलाज के दौरान हुई मौत 14.4.2024 को रात्रि समय लगभग 9 बजे
वही इकलौती पुत्री ने बताया कि मुझे मौत की जानकारी भी नहीं दी गई विवस लाचार पुत्री ने जब अपनी मां के पास किया काल कॉल तो सुशील मिश्रा ने बताया कि तुम्हारी मां चल बसी
वही आनन फानन में लाचार विवस पुत्री वडोदरा गुजरात से निकल पड़ी जब अयोध्या पहुंची 16.4.2022 को तो मौके पर पुलिस वालों ने पीड़ित लड़की को न्याय का आश्वासन देते हुए अंतिम संस्कार कराया
तब से आज तक विवस लाचार इकलौती पुत्री अयोध्या पुलिस से लगा रही न्याय की गुहार कभी नगर कोतवाली पर बुलाया जाता है तो कभी फतेहगंज चौकी पर
वही सबसे बड़ी बात आज तक नहीं दर्ज नहीं हुई एफआईआर खबर लिखे जाने तक
सर्वेश पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट

