35 वीं रैंक पाने वाले छात्र को शिक्षकों ने किया सम्मानित
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के कंपोजिट विद्यालय टकसरा के छात्र सचिन को विद्यालय में सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 35वीं रैंक पाकर चयनित हुए छात्र सचिन पुत्र नन्हे निवासी टकसरा पूरे बोझवा को शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अच्छी रैंक से परीक्षा उत्तीर्ण करने पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। कंपोजिट विद्यालय टकसरा के छात्र की सफलता पर हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रधानाध्यापिका रेखा विद्यार्थी,शिक्षक राजेंद्र यादव,
ममता जायसवाल,ममता तिवारी,श्वेता चौरसिया, सुनीता वर्मा,नीलम यादव,राजकुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

