February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जी.एल. एस .इंटर कॉलेज नवाबगंज बरेली के विद्यार्थियों ने -यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में- गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी फहराया सफलता का परचम

1 min read
Spread the love

जी एल एस इंटर कॉलेज नवाबगंज बरेली के विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी फहराया सफलता का परचम

नवाबगंज बरेली, 21 अप्रैल
नवाबगंज बरेली में शिक्षा के क्षेत्र में “माँ की गोद” सोसायटी द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में से एक जी एल एस इंटर कॉलेज नवाबगंज बरेली ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर सफलता का एक और कीर्तिमान गढ़ दिया है। इस क्रम में मुस्कान ने 93.33%, अंकितेश ने 91.66% , अनुज गंगवार ने 89.33% तथा गुरू प्रीत कौर ने 88.4% एवं अमान हैदर ने 88% अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। हाईस्कूल परीक्षा में अंकितेश तथा अनुराग के गणित में 97%, मेहर तथा साबिर के विज्ञान में 97%, इमराना के चित्रकला में 99% तथा दीपाली के 98%, तथा इंटरमीडिएट की गुरु प्रीत तथा सानिया के फिजिक्स में 97%, अंजली, दिव्या, प्रियांशी, रुबी, शाजिया, सालिहा, सानिया, सानिया खान, सुनैना आदि ने बायलोजी में 97% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया तथा मुॅंह मीठा कराकर बधाइयाँ दी गयीं। इस अवसर पर कालेज के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर डा० इन्द्र वीर सिंह तथा प्रबंधक डा० मुकेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य सुनील कुमार गंगवार, कालेज स्टाफ तथा अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

प्रिय छात्रा रश्मि गंगवार द्वारा बरेली मंडल में हाईस्कूल परीक्षा में 585/600 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा प्रदेश में छठा स्थान हासिल करने की बहुत बहुत बधाइयाँ। हम सभी रश्मि के प्रदर्शन से आविर्भूत हैं।

अवध स्पीड न्यूज़ ऐजेंसी

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *