February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का रो – रोकर बुराहाल

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

थाना इनायत नगर अंतर्गत ग्राम रसूलपुर मु मीठेगांव में अयोध्या-रायबरेली फोरलेन के टोल प्लाजा के पास बाइक सवार युवक को नीलगाय ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दिन में 12:37 बजे एक बाईक सवार युवक रसूलपुर टोल प्लाजा क्रॉस करके थोड़ी ही दूर गया था कि तभी अचानक सड़क के पश्चिमी लेन की ओर से एक नीलगाय कूदते हुए आया और युवक की बाईक में जोरदार टक्कर मार दिया।दुर्घटना में  नीलगाय की सींग युवक के सीने में घुस जाने के कारण युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा पर मौजूद एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस ने बाईक सवार युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। टोल प्लाजा के एंबुलेंस कर्मियों के अनुसार मृतक युवक मुकेश पांडेय (28) पुत्र सुरेंद्र पांडेय निवासी ग्राम पंचायत सारी पूरे विजई पाठक थाना इनायतनगर का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *