February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या
जनपद के थाना- बाबा बाजार,जनपद-अयोध्या
चोरी के ट्रैक्टर के साथ अभि0 गिरफ्तार
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बाबा बाजार के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री दिवाकर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 61/2024 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात से सम्बन्धित अभियुक्त पाटनदीन पुत्र काली चरन उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम बिडहार भारी थाना को0 रूदौली जनपद अयोध्या को चोरी के ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पाण्डेय के पुरवा गनेशपुर रोङ पर जंगल के किनारे स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास बहद ग्राम गनेशपुर से मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की ट्रैक्टर वाहन संख्या UP 42 BB बरामद करते हुए पुलिस टीम द्वारा धारा 379/411 भादवि0 मे समय करीब 11.25 बजे गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1.पाटनदीन पुत्र काली चरन उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम बिडहार भारी थाना को0 रूदौली जनपद अयोध्या
बरामदगीः –
1.एक अदद चोरी का ट्रैक्टर वाहन संख्या UP 42 BB 8249
गिरफ्तारी टीम:-
1.उ0नि0 श्री देवेन्द्र नाथ राय प्रभारी चौकी सैदपुर थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
2.उ0नि0 श्री दिवाकर प्रभारी चौकी माँ कामाख्या धाम थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
3.का0 अमित गुप्ता थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
4.का0 आकाश गुप्ता थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *