February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के प्रति समर्पित रहने वाली-उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ भदोही टीम ने-अपने जिलाध्यक्ष प्रीति मौर्या के नेतृत्व में-बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई–#

1 min read
Spread the love

भदोही-14-अप्रैल
भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रणेता, वंचितो, शोषितो ,नारी उद्धारक ,भारत के पहले कानून मंत्री ,भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ भदोही टीम द्वारा जिलाध्यक्ष प्रीति मौर्य के नेतृत्व में मनाया गया।
इस गौरवशाली कार्यक्रम को बहुत ही धूमधाम से खमरिया, विकासखंड औराई ,जनपद भदोही में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष प्रीती मौर्या के द्वारा माल्यार्पण करते हुए आरंभ किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा बच्चों को एवं उपस्थित अतिथि गणों को बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों एवं संविधान की जानकारी पर प्रकाश डाला गया।

यह एक महत्वपूर्ण और गर्व का क्षण है जब हम समाज में न्याय और समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोबारा संजोते हैं। अम्बेडकर जयंती हमें उन महान विचारक, समाजसेवी, और संविधानकार की याद दिलाती है, जिन्होंने अपने जीवन को समाज को न्याय और समानता की दिशा में बदलने के लिए समर्पित किया

उनके द्वारा जगाई गई स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय एवं भाईचारे की अलख हम सभी के लिए अनुकरणीय है। संविधान के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है।

आइए, इस अवसर पर हम बाबा साहब के सिद्धांतों का अनुसरण कर समाज में समानता, समरसता एवं भाईचारे की स्थापना करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में औराई ब्लॉक महामंत्री वंदना , औराई उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह, शाहिदा, सुषमा आदि मौजूद रहे।

    खबर-प्रीती मौर्या
          जिलाध्यक्ष

महिला शिक्षक संघ भदोही

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *