तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को सड़क पार करते समय मारी जोरदार टक्कर इलाज के दौरान लखनऊ में हुई महिला की मौत
1 min read
दोस्तपुर/सुलतानपुर
मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बढ़ौली से जुड़ा हुआ है । जहां की रहने वाली कुमकुम सिंह उम्र 38 बर्ष पत्नी स्व.ओमप्रकाश सिंह, जो कि बढ़ौली सड़क पार करते समय UP44 AR1225 सुपर स्प्लेंडर ने मारी महिला को जोर दार टक्कर मार दिया ,महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घर वालों ने अपने निजी वाहन से महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए। जहां डॉक्टर महिला की हालत गंभीर देखते हुए, जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टर महिला की हालत गंभीर देखते हुए उचित उपचार हेतु लखनऊ रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जिससे
परिजनों में मचा कोहराम।

उक्त मामले को लेकर थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय के द्वारा प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
