February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खिहारन में हुए रोजा इफ्तार में अमन और भाईचारे की दुआ मांगी गई

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के खिहारन गांव स्थिति अहद पब्लिक स्कूल में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।रोजा इफ्तार में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। रोजा इफ्तार के संयोजक नौशाद खान के यहां बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने भी गंगा जमुनी-संस्कृति का परिचय देते हुए मुस्लिम समुदाय के साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए।पवित्र माह रमजान के 28 वें रोजे के दिन शाम को रोजेदारों ने अकीदत के साथ रोजा खोला और मगरिब की नमाज अता किया।इस मौके पर मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने मुल्क में अमन चैन और भाईचारा कायम रखने,मोहब्बत से एक दूसरे को दिल जीतने,जरूरतमंदों की मदद करने एवं दीन-ईमान के रास्ते पर चलने के साथ-साथ मुल्क के तरक्की की दुआ मांगी। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व मिल्कीपुर से सपा विधायक अवधेश प्रसाद,सपा जिला महासचिव बख्तियार खान,नगर पंचायत अध्यक्ष भरतकुंड-भदरसा मोहम्मद राशिद,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,वरिष्ठ अधिवक्ता मंसूर इलाही, एडवोकेट डॉ मो मेराज खान,ग्राम प्रधान अजीत मौर्य,जफर खान,राजकुमार यादव,रवीउल्लाह खान,ताज मोहम्मद दद्दू,आयोजक नौशाद खान,हम्जा खान,वकार अहमद खान,महताब खान सिब्लू,बंटी खान,राजेंद्र शर्मा,वसीम खान,यूसुफ खान,अतीक खान बबलू,एडवोकेट तनवीर हुसैन,तौसीफ खान अच्छू,शमशेर खान,इमरान खान,करमराज रावत,शान मोहम्मद,शहजाद खान,इरशाद खान,रवी साहू,संतोष गुप्ता,मो मुस्लिम,मुमताज अहमद,लल्लू यादव,विजय यादव,विक्की हाशमी,मो अकरम,विवेक यादव,डॉ दुर्गा प्रसाद, शंकर श्रीवास्तव,रमेश गुप्ता,शमशाद खान,राज कुमार पाल,गौरव चौरसिया,मुलायम सिंह यादव,लोक गायक परवेज राजा,मो यूनुस अंसारी,जाहिद हुसैन कल्लू,मो कलीम,राजेश पाल,मो मोबीन,दातादीन यादव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *