February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्राथमिक शिविर (संस्कार शाला) की समाप्ति पर पूर्व विधायक युवराज सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुये संस्कारों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला

1 min read
Spread the love

श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्राथमिक शिविर (संस्कार शाला) की समाप्ति पर पूर्व विधायक युवराज सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुये संस्कारों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला

जमालपुर बाॅंदा, 9 अप्रैल
महरानी लक्ष्मी बाई आवासीय इंटर कॉलेज जमालपुर बाॅंदा में श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्राथमिक शिविर का आज समापन हुआ। चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 अर्थात नववर्ष के स्वागत के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों तथा प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक युवराज सिंह ने माॅं दुर्गा तथा महराजा विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण कर इस नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री क्षत्रिय युवक संघ जयपुर राजस्थान द्वारा आयोजित प्राथमिक शिविर में 75 से अधिक 13 से 23 आयु वर्ग के किशोरों तथा नवयुवकों ने चार दिनों के प्रवास में चिंतन, चरित्र तथा संस्कारों का प्रशिक्षण राजस्थान से पधारे प्रशिक्षकों द्वारा प्राप्त किया।
1981 से मूल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा विगत 43 वर्षों से समाज रचना तथा गौरव जागरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जनपद के विभिन्न ब्लाकों, नगरों तथा ग्रामों में समर्पित बंधुओ द्वारा क्षत्रिय कल्याण के निरंतर कार्य हो रहे हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एक अराजनैतिक, समाजिक सांस्कृतिक संगठन है। जिसके माध्यम से समाजिक जागरण एवं नवचेतना के संचार का प्रयास करते हुये समाजिक उन्नयन का प्रयास किया जाता है। चार दिनों तक चले प्रशिक्षण की समाप्ति पर राजस्थान के प्रशिक्षकों श्याम सिंह, जितेन्द्र सिंह, माना सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि को संस्कार शाला की कैप को पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक युवराज सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मारिका तथा अनुपालनीय संस्कारों के पत्रक प्रदान करते हुये अपने उदबोधन में कहा कि ये बच्चे ही हमारे परिवार , समाज तथा राष्ट्र का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के अंधानुकरण में हमारी पीढ़ियाँ अपने संस्कारों को न भूलें। हमारी भारतीय संस्कृति महान है जिसमें “वसुधैव कुटुम्बकम” की उदात्त भावना निहित है। आपने सभी को नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर महरानी लक्ष्मी बाई आवासीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक राकेश सिंह गौर, सबल सिंह, कैप्टन एस बी सिंह राठौर, बलराम सिंह कछवाह, डा० जगरूप सिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, डा० देवी सिंह, अजय सिंह, पट्टीदार सिंह मवई, प्रमोद सिंह मवई, ज्ञानेंद्र सिंह, हरिशरण सिंह, पतिराखन सिंह चंदेल, एस के सिंह, बी एन सिंह, उमंग राज सिंह चौहान, अभिनव सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य, यशपाल सिंह, गोविन्द सिंह कछवाह, जयकरन सिंह, प्रशांत सिंह भदौरिया, छत्रपाल सिंह परिहार, मनोहर सिंह एडवोकेट, धीरेन्द्र सिंह, अजय सिंह खंगार आदि सभी ने सहभागिता निभाई। शिविर में पूर्ण समय देने वाले एवं वर्ष प्रतिपदा समारोह का कुशल संचालन करने वाले डा० इन्द्र वीर सिंह ने कहा कि संगठन का कार्य पूर्ण अनुशासन और समर्पण के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पिछले 43 वर्षों से समाज रचना एवं व्यक्ति निर्माण का श्रेष्ठ कार्य निरंतर करती आ रही है। राजस्थान से पधारे प्रशिक्षकों द्वारा बुंदेलखंड के नवयुवकों में संस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण का श्रेष्ठ कार्य हो रहा है। वह अभिभावक भी धन्य हैं जिन्होंने अपने बच्चों को इस चार दिवसीय शिविर में भेजा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने सुसंस्कारों को किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूॅंजी है। डा० देवी सिंह ने सभी का आह्वान किया कि हम सभी समाज निर्माण के लिए अपना योगदान जरूर दें। एस एन सिंह ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का सदस्यता शुल्क एक रुपया नित्य (प्रतिवर्ष 350 रुपये) है। कार्यक्रम के समापन के समय मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक युवराज सिंह ने सहमति व्यक्त करते हुये घोषणा की कि अगला शिविर उनके चौ० पहलवान सिंह इंटर कॉलेज इचौली में लगाया जाये।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बांदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *