February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी मिल्कीपुर का किया औचक निरीक्षण, पत्रकारों के प्रश्न का जबाब न देकर पत्रकारों पर भड़के

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर,अयोध्या।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने सीएचसी मिल्कीपुर का औचक निरीक्षण किया,अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था सही नही पाई गई जिसपर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने नाराजगी जाहिर की।
सोमवार को जैसे ही मुख्य चिकित्साधिकारी सीएचसी पहुंचे ,सीएचसी के डाक्टरों के हाथ पांव फूलने लगे। इस बीच अधिकारी ने सीएचसी के ए एल टी कक्ष, प्रसव कक्ष मरीज वार्ड समेत सभी कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेश चौधरी उपस्थित रहे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल की खामियों को दुरस्त करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी असहज दिखे। निरीक्षण के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सीएचसी अधीक्षक कार्यालय में बैठ कर आवश्यक निर्देश दिए उसके बाद उपस्थित संवाद से बात हो रही थी , तभी एक पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यही नहीं मौजूद पत्रकार से ही उलझ गए और असली नकली पत्रकार की बात करने लगे। उप मुख्य चिकित्साधिकारी के रवैया से आहत होकर पत्रकार ने सीएमओ से फोन पर बात की तब सीएमओ ने पत्रकार से लिखित शिकायत मंगते हुए, जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है।
सूत्रों की माने तो अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर व्याप्त है। कमियां उजागर होती देख उप मुख्य चिकित्साधिकारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और महाशय पत्रकार पर ही भड़ास निकालने लगे। अधिकारियो के जाने के बाद एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की उप मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जाता है।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *