*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई जसपुरा का निर्वाचन हुआ संपन्न~अभय प्रताप सिंह अध्यक्ष व विमल सिंह पटेल महामंत्री बने*
1 min readराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई जसपुरा का निर्वाचन हुआ संपन्न
अभय प्रताप सिंह अध्यक्ष व विमल सिंह पटेल महामंत्री बने
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक ईकाई जसपुरा का निर्वाचन ब्लॉक संयोजक रणवीर सिंह चौहान एवं सहसंयोजक शिवबरण प्रजापति के नेतृत्व में नटराज म्यूजिक महाविद्यालय कालू कुआं बांदा में संपन्न हुआ निर्वाचन कार्यक्रम में निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला संगठन मंत्री संतोष कुमार मिश्र, विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ शिव प्रकाश सिंह एवम मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह उपस्थित रहे।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रेरणा गीत के उपरान्त मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात निर्वाचन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जसपुरा ब्लॉक के उपस्थित शिक्षकों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक ने नामांकन प्रपत्रों की जांच करने के उपरांत पाया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवम प्रचार मंत्री पद पर एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ है तथा उपाध्यक्ष पद पर दो नामांकन प्राप्त हुए हैं चूंकि उपाध्यक्ष पद पर पांच शिक्षक रह सकते हैं, अतः नामांकित समस्त शिक्षकों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस प्रकार *अभय प्रताप सिंह अध्यक्ष, विमल सिंह पटेल महामंत्री, राजेंद्र पाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, शिवबरन प्रजापति वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कुमार कोषाध्यक्ष, हरिश्चंद्र वर्मा व प्रेमलाल उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह प्रचार मंत्री* पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत उपस्थित मुख्य अतिथि पंकज सिंह द्वारा समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप गए तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
दीनदयाल अवस्थी एवम शशांक मणि त्रिपाठी को संरक्षक घोषित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया एवम बधाई दी गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कोषाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा किया गया।
उक्त निर्वाचन कार्यक्रम में निर्वाचित पदाधिकारियों के अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित विश्वनाथ प्रताप सिंह, संतोष कुमार मिश्र, जूही शर्मा, मनोज सिंह,डीके पटेल, मंजू अवस्थी, प्रवेंद्र सिंह तोमर, अनुराग सिंह, अरुण कुमार साहू, रामप्रकाश खरे, यतेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार,प्रेमलाल, तेज नारायण द्विवेदी, अमरनाथ, गोरेलाल, शशांक मणि त्रिपाठी, श्वेत राज सिंह गौतम, राम नरेश सिंह, दयाशंकर द्विवेदी, रंजना सिंह, प्रियंका मद्धेशिया, जसवंत सिंह परिहार,धनंजय सिंह प्रजापति,संतोष सिंह कछवाह, उदयवीर सिंह परिहार, शिवमोहन प्रजापति, अरविंद कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
