पुरानी जमीनी व रास्ते के विवाद में हुई हत्या की घटना में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min readवांछित आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
अयोध्या।
थाना पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम कंदैला में पुरानी जमीनी व रास्ते के विवाद में हुई हत्या की घटना में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पूराकलंदर पुलिस टीम ने आज 6 सितंबर को आरोपी इंद्रभान सिंह पुत्र हंसराज निवासी कंदैला को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।
घटना का विवरण – 25 अगस्त को शाम करीब 6 बजे ग्राम कंदैला में नहर की पुलिया पर रामलगन मौर्य पुत्र संतराम मौर्य और उनकी मां पार्वती देवी पर पुराने विवाद को लेकर गोली और बम से हमला किया गया था। हमले में रामलगन मौर्य की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जो वर्तमान में लखनऊ के KGMU ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजमणि सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ भोलू व अन्य ने षड्यंत्र के तहत 22 अगस्त को लखनऊ स्काई लाइन से फर्जी आईडी पर काली हुंडई वरना कार ली थी और 25 अगस्त को वारदात को अंजाम दिया। #SSP_अयोध्या #ayodhya_police #UPPolice
इस संबंध में थाना पूराकलंदर में मु0अ0सं0 568/2026 धारा-127(2)/352/351(3)/191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज है।
पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम – प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राजेश पटेल, कांस्टेबल अनुराग सिंह व सत्यपाल यादव।

