जिलाधिकारी बाँदा दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्टेडियम बाँदा के 226 खिलाड़ियों को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के द्वारा स्पोर्ट्स किट तथा स्पोर्ट्स शूज देकर पुरूस्कृत किया
1 min readजिलाधिकारी बाॅंदा दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्टेडियम बाॅंदा के 226 खिलाड़ियों को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के द्वारा स्पोर्ट्स किट तथा स्पोर्ट्स शूज देकर पुरूस्कृत किया
बाॅंदा, 5 अप्रैल
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति,बाँदा द्वारा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल,जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, बाँदा के कर कमलों से स्पोर्ट्स स्टेडियम,बाँदा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बैडमिन्टन, क्रिकेट, फुटबाल, हाकी, कबड्डी के 226 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप उक्त सम्बन्धी खेलों की खेल किट व खेल शूज लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल, स्पोर्ट्स स्टेडियम,बाँदा में प्रदान किया गया। इस अवसर पर अमिताभ यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक, राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मनोज कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, इरफान उल्ला खां डिप्टी कलेक्टर, गजराज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अंकित कुशवाहा , गोविन्द सिंह कछवाह आदि उपस्थित रहे।
राहुल द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर/क्रीड़ाधिकारी बाँदा ने आये हुये मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों एवं खेल प्रेमियों को आभार व्यक्त किया। शैलेंद्र कुशवाहा,उप क्रीड़ाधिकारी बाँदा ने सभी अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया गया । तथा मंच का संचालन डा0 इन्द्रवीर सिंह ने किया।




उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
