October 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति की मुहिम अब गांव-गांव, महिलाओं को मिल रही सुरक्षा की जानकारी

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर जिले के थाना बल्दीराय क्षेत्र से बड़ी खबर। ग्राम अरवल में स्थित माता रानी के पंडाल पर आज मिशन शक्ति केंद्र, थाना बल्दीराय के तत्वाधान में नारी सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112, 1090, 181, 1098 और 1930 नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राजदेव यादव, कांस्टेबल अंकित साहू और महिला कांस्टेबल सविता यादव उपस्थित रहे। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
यह पहल साबित करती है कि पुलिस अब थाने तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *