February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई मिल्कीपुर की बैठक व कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर,अयोध्या।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई मिल्कीपुर की बैठक व कार्ड वितरण कार्यक्रम तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र के नेतृत्व में तहसील सभागार मिल्कीपुर में संपन्न हुआ।कार्ड वितरण कार्यक्रम में बोले तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र संगठन से शक्ति मिलती है इसलिए हम उपस्थित सभी पदाधिकारी पत्रकार साथियों से आग्रह करते हैं कि संगठन को बनाकर रखें और एक दूसरे के कंधों में कंधा मिलाकर संगठन को गति दें। पत्रकारिता जोखिम से भरा हुआ कार्य है इसलिए संगठन की बहुत ही आवश्यकता है हम संगठन व पत्रकार साथियों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है और लड़ते रहेंगे। किसी भी पत्रकार साथी के आन बान शान पर कोई भी आच नहीं आने देंगे हम जिस लायक हैं आपकी सेवा में हमेशा हाजिर है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकार विनोद तिवारी ने कहा पत्रकार वह माध्यम है जो समाज की आवाज को उजागर करता है ,दूसरों के हित में हमेशा अपने आप को जोड़ता है और समाज की सेवा करता है पत्रकार समाज की आवाज को अधिकारियों व विभागों में पहुंचाने मे सहायक होता है समाज सेवा ही पत्रकारिता का परम धर्म है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील कोषाध्यक्ष व संगठन मंत्री गोपीनाथ रावत ने कहा पत्रकारिता निष्पक्षता सत्यता और प्रमाणिकता पर होनी चाहिए यह तीन बिंदु पत्रकार साथी समझ कर ही अपनी लेखनी का प्रयोग करे पहली बात निष्पक्ष दूसरी बात सत्य और तीसरी बात प्रमाणिकता पूर्ण होनी चाहिए कोई पत्रकार छोटा बड़ा, कोई संगठन छोटा बड़ा नहीं होता है सब में समभाव सद्भाव की भावना से उत्प्रोत होकरके हमें आपस में संगठित होकर के संगठन को आगे बढ़ाने की जरूरत होती है। जैसा की रहीम दास ने लिखा है कि, “रहिमन देख बड़ेंन को लघु न दीजिए डारि ,जहां काम आवे सुई कहां करें तलवार” इस भाव में हमें कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह कालिका मिश्रा, अवधेश शुक्ला, दिनेश कुमार, राकेश मिश्रा,लल्लन तिवारी आदि पत्रकार साथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *