February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अर्धसैनिक बल (CISF) एवं पुलिस बल के साथ थाना कटरा बाजार के विभिन्न ग्राम/मोहल्लों/कस्बा में किया गया रूट मार्च

1 min read
Spread the love

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव- 2024, होली, रमजान माह व नागरिकता संशोधन अधि0 लागू होने के दृष्टिगत जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु अर्धसैनिक बल (CISF) एवं पुलिस बल के साथ थाना कटरा बाजार के विभिन्न ग्राम/मोहल्लों/कस्बा में किया गया रूट मार्च

गोंडा

आज पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव – 2024, होली, रमजान माह व भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने के दृष्टिगत जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत व जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अर्धसैनिक बल (CISF) एवं पुलिस बल के साथ थाना कटराबाजार क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों/मौहल्लों/कस्बा में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024, होली, रमजान माह व भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने के दृष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने, आगामी त्योहारों को शान्तिपूर्ण व भयमुक्त होकर मनाने तथा अवांछनीय व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने हेतु एरिया डॉमिनेशन कर आमजन मानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। लोकसभा चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा सभी को चुनावो में बढ़-चढ़कर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही अवगत कराया गया कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर है तथा ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाये न फैलने दे, अफवाह फैलाने वाले तत्वो पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगो को बताया गया कि चुनावों के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

रूट मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री चन्द्रपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कटराबाजार श्री संजय गुप्ता , CISF फोर्स व पुलिस बल मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *