एनएसएस के तीसरे दिन विविध कार्यक्रम आयोजित
1 min readमिल्कीपुर//अयोध्या


डॉ लोहिया महिला महाविद्यालय कुचेरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में तीसरे दिन मतदाता जागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।मंगलवार को निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली में मेरा पहला वोट देश के लिए श्लोगन पर नए मतदाताओं को जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक डा सत्यम कृष्णा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रतिभागी छात्राओं ने चयनित ग्राम अहिरौली सनौली में जाकर माताओ बहनों बुजुर्गों व 18 वर्ष की उम्र प्राप्त हो चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए जागरूक किया। नुक्कड़ सभा के माध्यम से मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को प्रेरित किया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के बौद्धिक कार्यक्रम में ,मेरा पहला वोट देश के लिए, टॉपिक पर शिविरार्थियो ने ग्रुप के माध्यम से वाद विवाद किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्य क्रमाधिकारी अंजनी कुमार यादव ने सम्बन्धित विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि वोट प्रत्येक नागरिक का अधिकार है जिसका प्रयोग सोच समझकर राष्ट्र हित में करना चाहिए।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी शुक्ला ने अपने संबोधन में युवाओं की आत्म शक्ति पर बल देते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं उन्हें आगे बढ़कर राष्ट्र हित में स्वक्ष और सुदृढ़ लोक तन्त्र को मजबूत करने हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने देश की स्वतंत्रता से पूर्व की स्थिति से शिविरार्थियो को अवगत कराया।बीएड विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद इस्माइल ने मन-मस्तिष्क की शुद्धता पर बल देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अन्दर निहित सोच को बदलना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रमाधिकारी सहित समाजशास्त्र प्रवक्ता मेनका यादव,शिक्षा शास्त्र प्रवक्ता आशा पाठक,बी एड प्रवक्ता सुरेश कुमार पांडेय,गणित प्रवक्ता अभिषेक सिंह,हिन्दी प्रवक्ता डॉ सत्येंद्र कुमार गौतम,संस्कृत प्रवक्ता बृजेश कुमार प्रजापति, अंग्रेजी प्रवक्ता सीताराम व समस्त प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं उपस्थित रहीं।
