जनता की मांग हमारा प्रत्याशी स्थानीय हो, जो हमारे सुख दुख का साथी हो, लोगों ने पूर्व सांसद का किया विरोध
1 min readजनता की मांग हमारा प्रत्याशी स्थानीय हो, जो हमारे सुख दुख का साथी हो, लोगों ने पूर्व सांसद का किया विरोध
मथुरा
बाहरी प्रत्याशी मथुरा जिले में अबकी बार नहीं चलेगा, हेमा मालिनी के लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद हुई महापंचायत
मथुरा जिले में आकर लोकसभा चुनाव बाहरी व्यक्तियों के द्वारा लड़ा जाता है, और फिर जीत कर दिल्ली में बैठ जाते हैं, उसके बाद मथुरा जिले की जनता को एहसास होता है, कि हमारे साथ छलावा हुआ है, इस बार मथुरा जिले की जनता ने मूड बनाया हुआ है, यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति सपना देखना बंद कर दें, कि इस बार मथुरा से सांसद बन दिल्ली में बैठ जाऊंगी, अबकी बार लोकसभा चुनाव में बाहरी व्यक्ति को वापस उसके घर भेज दिया जाएगा ।
इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है, भारतीय जनता पार्टी द्वारा अबकी बार फिर मथुरा जिला से लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतार दिया गया है , जिले में मतदाताओं के बीच हेमा मालिनी के इस बार चुनाव लड़ने को लेकर काफी रोज व्याप्त है, लोगों का सिर्फ इतना कहना है कि क्या कोई ऐसा व्यक्ति मथुरा जिले में नहीं है जो मथुरा जिले की जन समस्याओं एवं जनता की आवाज को दिल्ली तक पहुंचा सके।
हेमा मालिनी सिर्फ बीजेपी के नाम से वोट लेकर लोगों के साथ छलावा कर रही है, इस बार जनता ने बाहरी व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए फुल मूड बना लिया है , अगर पार्टी अपना लिया तो ठीक है यदि निर्णय वापस नहीं लेती है ,तो मथुरा जिले की जनता इस बार एक अच्छे स्थानीय व्यक्ति को लोकसभा चुनाव में हेमा के सामने उतरेगी, हेमा मालिनी द्वारा जनता की बात को ना सुना जाता है, ना समझा जाता है, इसी को लेकर आज अकबरपुर गांव के समस्त ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच में बैठकर एक महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि हम लोग भी हेमा मालिनी को इस बार वोट नहीं देंगे, क्योंकि हमारी लड़ाई बाहरी व्यक्ति से है ना कि मोदी योगी से इस बार मथुरा जिले की जनता अपना सांसद एक स्थानीय व्यक्ति के रूप में देखना चाहती है ,देखिए क्या कहा अकबरपुर की पंचायत में मौजूद लोगों एवं स्थानीय लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर भानु प्रताप ने।
निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह, व
मनोज कुमार
पूर्व प्रधान

