February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कुचेरा में 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया उपभोक्ताओं में खुशी

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर//अयोध्या

विद्युत उपखंड क्षेत्र मिल्कीपुर अंतर्गत कुचेरा बाजार में 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।कुचेरा बाजार में सैकड़ो उपभोक्ताओं के कारण अत्याधिक लोड रहता है जिसके कारण प्रायः लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी और गर्मियों के दिनों में ट्रांसफार्मर जल्दी-जल्दी जल जाता था। जिसकी शिकायत स्थानीय भाजपा नेता ऋषभ कसौधन आदि ने सांसद लल्लू सिंह से किया था। जन समस्या पर संज्ञान लेते हुए सांसद लल्लू सिंह ने अपनी सांसद निधि से नया ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया।मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सत्यनारायण के निर्देशानुसार एसडीओ अमित कुमार सिंह ने 250 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया।ट्रांसफार्मर लगवाने वाली टीम में विद्युत विभाग के अवर अभियंता रामचरित्र,लाइनमैन पंकज शर्मा,संजय वर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *