February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम रोजगार सेवकों ने एपीओ के खिलाफ किया एक आवश्यक बैठक

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
अमानीगंज ब्लाक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एपीओ की कार्यशैली से नाराज चल रहे ग्राम रोजगार सेवकों ने एक आवश्यक बैठक संत श्री भीखा दास बाबा तपोस्थली मोहली अयोध्या के प्रांगण में सर्वसम्मत से आहुत की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा ने की, संचालन कर रहे रोजगार सेवक बहबरमउ सुनील कुमार ने बैठक में निम्न प्रस्ताव के बारे में बताया और कहा कि खंड विकास अमानीगंज में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एपीओ अमानीगंज द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ हेतु सभी रोजगार सेवकों को हैरान व परेशान किया करते है और कई रोजगार सेवकों का बार-बार एम एम एस चेंज कर देते हैं और विकासखंड में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया करते हैं महोदय को अमानीगंज में तैनात हुए 3 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं जबकि शासनादेश है कि चुनाव के पहले 3 वर्ष से जमे हुए अधिकारियों को हटाया जाएगा बैठक में ब्लॉक महामंत्री देवेंद्र कुमार तिवारी, ब्लॉक प्रभारी पन्नालाल, सूरज सिंह, राजकरन, समर बहादुर सिंह, गौरव उपाध्याय, दिलदार अली, राम लुटावन, रुचि पांडे, सारिका सिंह आदि बैठक में समस्त रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *