टाउन हॉल मे गांव महोत्सव का किया गया आयोजन, शिक्षकों को किया सम्मानित
1 min readमुजफ्फरनगर

आज अमर उजाला समाचार पत्र के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में टाउन हॉल मे गांव महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत शिक्षकों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री श्री डा0 सोमेंद्र तोमर ऊर्जा मंत्री एवं जिला अध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी जी के द्वारा महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष वंदना बालियान, महिला शिक्षक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुचि गर्ग, मीडिया प्रभारी पंखुड़ी गर्ग, राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार विजेता चंद्रकांत सहगल जी , राष्ट्रीय कवि राजीव शर्मा , शिक्षिका ज्योति पवार को शिक्षक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष वंदना बालियान को महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष के रूप में ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर जी द्वारा शॉल पहनाकर कर सम्मान किया गया।
