वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित हुई शैक्षिक गोष्ठी
1 min readमिल्कीपुर-अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिहारन में संचालित अहद पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के अवसर पर शैक्षिक उन्नयन गोष्टी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले मुख्यालय स्थित एक निजी हॉस्पिटल के संचालक चिकित्सक डॉ मेराज खान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि तालीम से ही तरक्की का रास्ता खुलता है।तालीम और ईमान की बुनियाद पर हम देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि सभी को हमेशा ऊंचा सपना देखना चाहिए अगर कोई बच्चा आईएएस,पीसीएस,इंजीनियर और डॉक्टर बनने का लक्ष्य बनाकर मेहनत से पढ़ाई करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिले के मशहूर चिकित्सक डॉ सैफ ने कहा कि मॉडर्नाइजेशन की अंधी दौड़ में हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी संजोकर रखने की जरूरत है। मोबाइल का उपयोग सकारात्मक उद्देश्यों के लिए होना चाहिए। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पूर्व सदस्य डॉ मोहम्मद मेराज खान एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा अब हर बच्चे का मौलिक अधिकार है,शिक्षा से एक आदर्श नागरिक का निर्माण होता है जिससे देश और समाज का मानव संसाधन विकसित होता है। गोष्ठी की अध्यक्षता अहद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नौशाद खान ने किया तथा संचालन शिक्षक नेता मो वसीम खान ने किया।गोष्ठी के अंत में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मोहम्मद रेहान को सर्वश्रेष्ठ छात्र,तैयबा खातून को सर्वश्रेष्ठ छात्रा,प्राथमिक स्तर पर फरनाम बानो तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर तरन्नुम बानो को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार एवं अध्यापकों में रुकैया बानो व नगमा बानो को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार अतिथियों ने प्रदान किया।गोष्ठी में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष अजीत मौर्य, सैय्यद जफर खान,मोहम्मद फारुक खान,पूर्व प्रधान राजकुमार यादव,एडवोकेट तनवीर हुसैन,दिलशाद खान,आफताब खान रूमी, मो यूसुफ खान,कर्मराज रावत,महताब खान,शहजाद खान,राजेंद्र शर्मा,डॉ असगर खान,मो कलीम खान,यूनुस अंसारी,मो इसराइल डॉ आमिर,तौसीफ खान,मो अफजाल,मो अनवर समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
