विभिन्न समस्याओं को लेकर आलाधिकारियों से लेकर प्रधानमंत्री जनता लगा रही गुहार
1 min readआलाधिकारियों से लेकर प्रधानमंत्री तक को लेकर जा रहे हैं पत्र,
मथुरा


जनपद की जनता अपनी फरियाद सुनाये तो किसे सुनये , समस्याओं के लिए कहने जाए तो कहां जाये , साल दर साल धरना प्रदर्शन आंदोलन होते रहे लेकिन यमुना की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया, मथुरा में यमुना और मैली होती जा रही हैं, श्री यमुना जल शुद्ध संघर्ष समिति अपनी तमाम कोशिशें करने के बाद अब प्रधानमंत्री को पत्र भेज रही है, की उनकी समस्या को प्रधानमंत्री जी सुने,इसके लिए उनके सदस्य शहर के चौराहों पर गलियों में घाटों पर यमुना को शुद्ध करने की मांग पत्र भरवा रहे है ओर उन पत्रों को रजिस्ट्री के माध्यम से प्रधानमंत्री तक भेज रहे हैं, पंडित यज्ञ दत्त ने बताया की अभी तक 2300 से ज्यादा पत्र प्रधानमंत्री को रजिस्ट्री के माध्यम से भेजे गए हैं, पहले चरण में 10000 पत्र भेजे जाएंगे, उनका कहना था कि मथुरा में यमुना जी जिस कगार पर है, वह अत्यंत ही कष्टकारी है वह अब सहन नहीं हो रहा, दो बार से सांसद को तीसरी बार फिर टिकट दे दिया गया जिन्होंने 10 साल में कोई कार्य करके नहीं दिखलाया, श्री यमुना जल शुद्ध संघर्ष समिति के सदस्य के द्वारा यमुना जी के शुद्धिकरण के लिए आये फंड मैं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया,, नीरज चतुर्वेदी के द्वारा जो प्रधानमंत्री को पत्र बृजवासियों से एवं श्रद्धालुओं से भरवा कर भेजा जा रहा है वह भी पढ़ कर सुनाया,
यमुना भक्त अमित भारद्वाज ने बताया की यमुना जो के कार्य के लिए जो पैसा आ रहा है वह कहां गया पता ही नहीं चला, यमुना आज भी मेली है उन्होंने कहा कि यहां का प्रशासन शून्य है, यहां के जनप्रतिनिधि कोई कार्य नहीं कर रहे,
