February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष बने राकेश तिवारी व महासचिव श्री कृष्ण पांडेय

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

जिला पंचायत सभागार में हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश तिवारी व महामंत्री के पद पर श्री कृष्णा पांडेय को सर्वसम्मति से चुना गया। जिला स्तर के अन्य पदों पर जिलाध्यक्ष द्वारा चुनाव कराया जाएगा।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक के रूप में जनपद पहुंचे सत्यव्रत सिंह के नेतृत्व में एव जिला निर्वाचन संचालन समिति के अध्यक्ष सतीश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस चुनाव में नामांकन से लेकर कई अन्य विषयों पर चर्चा के बाद हुए चुनाव में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री श्री कृष्णा पांडेय,वरिष्ठ संगठन मंत्री पवन मिश्रा, कोषाध्यक्ष पंकज पांडेय व दो जिला उपाध्यक्ष मनोज तिवारी व अखिलेश सिंह को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *