स्वर्गीय संजय यादव टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित
1 min readमिल्कीपुर-अयोध्या
शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर में जूनियर स्तर की टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।टीएन शिक्षण संस्थान कुचेरा में आयोजित स्वर्गीय संजय यादव मेमोरियल टैलेंट हंट प्रतियोगिता में मिल्कीपुर क्षेत्र के 253 बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के आयोजक नीरज यादव ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हिंदी,अंग्रेजी,गणित और विज्ञान विषयों पर आधारित 100 अंकों की टैलेंट हंट प्रतियोगिता में 91 अंक प्राप्त कर टीएन शिक्षण संस्थान के कक्षा 7 के छात्र सुंदरम कौशल पुत्र सुशील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 81 अंकों के साथ एके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मजनाई के कक्षा 8 के छात्र अशोक पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय ने द्वितीय स्थान एवं 79 अंक प्राप्त कर कंपोजिट विद्यालय पारा ब्रह्मनान के कक्षा 8 के छात्र प्रियांशु मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे विजेता को ₹2100 तथा दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को ₹1100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ₹500 का नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
