February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्युत चेकिंग अभियान में वसूला 119736 बकाया बिल

1 min read
Spread the love

विद्युत चेकिंग अभियान में वसूला 119736 बकाया बिल

6 बड़े बकायेदारों का बिजली कनेक्शन कटा 

मिल्कीपुर-अयोध्या।

विद्युत उपकेंद्र शाहगंज से जुड़े बारुन चौराहा तथा रजऊपुर आंशिक में छह बड़े बिजली बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन को विद्युत विभाग की टीम ने काट दिया।बृहस्पतिवार को दिन में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन व मीटरों की जांच करते हुए उनके बकाया बिल भी जमा कराया गया।अभियान के दौरान 14 उपभोक्ताओं से 119736 रूपये का राजस्व उपभोक्ताओं के बकाया विद्युत बिल के रूप में वसूला गया तथा 50000 रूपये से अधिक बकाया बिल वाले 6 बड़े बकायेदारों की बिजली काट दी गई।विद्युत विभाग की सघन चेकिंग टीम में एसडीओ मनोज कुमार,अवर अभियंता अवधेश कुमार,लाइनमैन आनंद कुमार,राकेश दुबे, रोहित गोस्वामी,अवधेश यादव,धीरेंद्र कुमार,राजदेव,राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *