February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चयनित भूमि से अलग पेट्रोल पंप स्थापित कराने की हुई मांग

1 min read
Spread the love

चयनित भूमि से अलग पेट्रोल पंप स्थापित कराने की हुई मांग

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनहटा के ग्राम प्रधान सहित करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने चयनित भूमि पर पेट्रोल पंप ना बनाये जाने की माँग करते हुये प्रार्थना पत्र मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व तहसीलदार को दिया है।
जिसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायत कोनहटा के भुलियापुर में स्थित गाटा संख्या चार स में इंडियन ऑयल द्वारा पेट्रोल पंप स्थापित करने हेतु चयन किया गया है। जबकि गाटा संख्या चार स से सटा हुआ गाटा संख्या दो जो कि पानी के खाते में दर्ज भूमि है जो बरसात के मौसम में जलनिकासी के काम और शमशान के रूप में भी प्रयोग किया जाता है,जहाँ कई वर्षो से हिन्दू धर्म के लोग अंतिम संस्कार करते हुये शवों को जलाते हैं। यदि गाटा संख्या दो में पेट्रोल पंप बनाया जाता है और वहीं पर शवों को जलाया गया तो कभी भी बड़ी घटना घटने की संभावना बनी रहेगी। जिससे ग्रामवासियों के जान-माल का खतरा हमेशा बना रहेगा। जिसको देखते हुए पेट्रोल पंप की स्थापना किसी और गाटे पर कराई जाये। प्रार्थना पत्र पर ग्राम प्रधान गीता,सुरेश चंद्र वर्मा, शिवकुमार, राजेन्द्र,बेचन लाल,मनराजी, रामदेव वर्मा आदि के हस्ताक्षर व अँगूठे के निशान मौजूद हैं। इस संबंध में तहसीलदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *