February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गांव को जाने के लिए ग्रामवासी खेत की मेंढ़ों की पगडंडियों से होकर आने जाने को मजबूर नहीं है कोई सड़क

1 min read
Spread the love

दर्जीपुरवा गांव एक अदद सडक को मोहताज,जिम्मेदार मौन

गांव को जाने के लिए ग्रामवासी खेत की मेंढ़ों की पगडंडियों से होकर आने जाने को मजबूर।

कर्नलगंज,गोण्डा।

देश की आजादी के 76 वर्ष बीतने के बाद भी विकास खंड कर्नलगंज के दर्जीपुरवा गाँव में विकास की किरण अभी तक नहीं पहुंची है।इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि करीब साढ़े तीन सौ की आबादी वाला गांव आज भी एक अदद सड़क के लिए मोहताज है। सुनने में यह भले ही अजीब सा लगे कि आज भी ऐसे गांव मौजूद हैं जहां आने जाने के लिए कोई सड़क ही नहीं है लेकिन यह सत्य है। ऐसे ही एक गांव का नाम है दर्जीपुरवा जो कर्नलगंज विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम चंगेरिया का एक मजरा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस गांव में 3 घर ब्राह्मण, 10 घर लोनिया, 10 घर कोरी (दलित), 4 घर नाई, 8 घर मुस्लिम, 3 घर पासी (दलित) के हैं और कुल मिलाकर करीब साढ़े तीन सौ की आबादी है लेकिन गांव में आवागमन के लिए अब तक कोई सड़क नहीं बनवाई गयी है। सड़क से लगभग तीन सौ मीटर दूर स्थित गांव को जाने के लिए ग्रामवासियों को खेत की मेंढ़ों की पगडंडियों से होकर आना जाना पड़ता है। बारिश के समय इन पगडंडियों पर से होकर आना-जाना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा भी नहीं है कि ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों के सामने नहीं रखा। गांव के हरिवंश तिवारी बताते हैं कि वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधानों के साथ ही वर्तमान और पूर्व विधायकों से भी सड़क बनवाने का आग्रह किया गया लेकिन सभी जगह उनकी आवाज नक्कारखाने में तूती की आवाज ही साबित हुई और अब तक सड़क नहीं बन सकी है। श्री तिवारी ने शीघ्र ही सड़क बनवाकर ग्रामीणों को राहत दिलाये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *