खेत की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
1 min readखेत की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
परिजनों में मचा कोहराम,एक झटके में उजड़ गया परिवार।
कर्नलगंज/परसपुर, गोण्डा।

तहसील क्षेत्र के परसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलिकरनपुरवा में खेत की सिंचाई करते समय विद्युत केबिल की चपेट में आ जाने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और एक झटके में परिवार उजड़ गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम का छा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुरवा में गुरूवार की रात में इलेक्ट्रिक मोटर से सिंचाई करते समय बिजली के केबिल की चपेट में आने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परसपुर थाना के गांव राजापुर के बलिकरनपुरवा गांव के रहने वाले राघवेंद्र सिंह (50) अपने बेटे विपिन सिंह (22) के साथ रात में खेत की सिंचाई कर रहे थे। सिंचाई के लिए उन्होंने इलेक्ट्रिक का मोटर लगा रखा था। उसकी केबिल खेत में बिछाई गई थी। रात में अचानक दोनों बाप बेटे केबिल की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने के कारण दोनों बाप बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगो ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गयेे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि बिजली के करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हुई है। शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
