February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या
जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट मिल्कीपुर मार्ग पर डेहरियावां पेट्रोल पंप के पास रविवार भोर हुई सड़क दुर्घटना में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के मलेथू खुर्द हैरिंग्टनगंज निवासी अमन सिंह 38 वर्ष तथा राकेश कुमार चौरसिया 35 वर्ष पिकअप वाहन से पिपरी जलालपुर मुर्गा लादने जा रहे थे।जैसे ही डेहरियावां पेट्रोल पंप के पास पहुंचे अचानक सामने से नीलगाय आ गया। जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़़क के किनारे पलट गई। सड़क हादसे में सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण राकेश कुमार चौरसिया पुत्र नंगूराम की मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि मृतक राकेश चौरसिया के परिवार में उनकी पत्नी पूनम व 3 पुत्री तथा 2 पुत्र हैं।पांचों का नाम क्रमशः खुशी 14 वर्ष,आदर्श 11 वर्ष, सुमित 8 वर्ष, प्रिया 6 वर्ष, रिया 3 वर्ष है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का परिवार बहुत ही गरीब है और परिवार का भरण-पोषण मृतक राकेश चौरसिया के ऊपर था।दुर्घटना में घायल अमन सिंह को कोतवाली पुलिस द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया कि पिकअप अमन सिंह चला रहा था।जबकि मृतक राकेश कुमार चौरसिया सहयोग के लिए पिकअप मे बैठा था।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के भाई की भी मौत पूर्व में एक सड़क हादसे में ही हुई थी।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *